राजीव मित्तल
जून के लगातार तीन सप्ताहों में अमिताभ। पहले देव, फिर लक्ष्य और फिर दीवार। गोविंद निहलानी की देव साम्प्रादायिक दंगों पर एक ऐसी फिल्म है, जो मणिरत्नम की बॉम्बे को बौना बना कर रख देती है और उससे भी ज्यादा नायाब खुद अमिताभ। अपनी एंग्री यंगमैन की इमेज को उन्होंने जिस छटपटाते आक्रोश में बदला है वह उनके अभिनय का वो विस्तार है, जो 80-90 के दशकों में मनमोहन देसाई, प्रकाश मेहरा, यश चौपड़ा के संग्राहलय में किसी जीवाश्म सा शीशे के जार में पड़ा हुआ था। बिल्कुल शुरुआत में अपनी तीन फिल्मों - सात हिंदुस्तानी, रेशमा और शेरा व आनंद - में अभिनय और कानों में घुस दिमाग के परदे छू लेने वाली अपनी आवाज से राजकपूर, देवानंद और दिलीप कुमार युग को इतिहास में समेटने को मजबूर करने वाले अमिताभ लगता है 62 साठ की उम्र में अभिनय की एक नयी इबारत लिख रहे हैं।सफलता के चरम में 12 साल मेहरा-देसाई-चौपड़ा के बंधुआ मजदूर बने रहे अमिताभ जा फंसे केसी बोकाड़िया, टीनू आनंद और मुकुल आनंद के घेरे में और एक से एक रद्दी फिल्में कीं। रही सही कसर पूरी कर दी इंसानियत जैसी निहायत गावदी किस्म की फिल्म ने। इस फिल्म को देख किसी ने झल्ला के लिखा भी था कि अब बस करो अमिताभ। और अमिताभ पांच साल की गुमनामी में चले गये। और फिर लौटे 20 वीं सदी के बिल्कुल अंत में । लौटने के बाद वो काफी थके से लग रहे थे। फिर आर्थिक तौर पर बुरी तरह टूट चुके अमिताभ को यश चौपड़ा के घर जा कर गुजारिश करनी पड़ी कि काम दे दो, तब मिली मौहब्बतें। उसके बाद कभी खुशी कभी गम। दोनों खूब चलीं और उनके पैर फिर जमने लगे। लेकिन आखें, अक्स, कांटे और अरमान में वह महानायक नहीं बल्कि एक नये अंदाज में थे। और अब देव, जिसमें उनकी रेंज का ओर-छोर नजर नहीं आता। ओमपुरी जैसा खांटी अभिनेता तक उनके सामने अभिनय की सारी परिभाषायें याद करता सा लगता है। आवाज का वो जादू, जो उम्र की भेंट चढ़ चुका है, उसे अमिताभ ने दिल तक धंसने वाली वाली फुसफुसाहट में बदल दिया। एक जीनियस के हाथों में पड़ कर अमिताभ जो कर सकते थे, कर गुजरे।लक्ष्य को लेकर जो उत्साह जगा था, उस पर अमिताभ ने कम फरहान अख्तर ने ज्यादा पानी फेरा। फिल्म भले ही एलओसी से ज्यादा तार्किक हो, लेकिन बस, इससे ज्यादा कुछ नहीं। अमिताभ को तो जाया किया ही फरहान ने, ओमपुरी के साथ तो क्रूर मजाक किया। जैसे 80 के दशक में टेस्ट मैचों के दौरान मैदान पर प्रसन्ना कप्तान वाडेकर से एक-एक ओवर के लिये गिड़गिड़ाते थे, कुछ वही भाव ओमपुरी के चेहरे पर दिखे। फरहान का लक्ष्य थे ऋतिक और प्रीति जिंटा को नये अंदाज में पेश करना, उस चक्कर में अमिताभ अपनी भूमिका और अभिनय दोनों में बेरंग तो ओमपुरी कोमेडियन जगदीप की सी भूमिका में कराहते दिखे। वैसे असलियत तो यह है कि आज की सारी तकनीकी बेहतरी के बावजूद चालीस साल पहले चेतन आनंद की बनायी हकीकत को बॅालीवुड की अब तक बनी कोई युद्ध फिल्म छू तक नहीं सकी है-भाव पक्ष, संगीत और माहौल किसी को भी।तीसरी फिल्म दीवार भी एक नये निर्देशक मिलन लथूरिया का कमाल है। यह फिल्म युद्ध नहीं युद्ध बंदियों पर है। सनी देओल की गदर के ज्यादा करीब। इसमें भी अमिताभ करीब-करीब जाया हो गये। पर उनसे कम फुटेज पाये संजय दत्त ने अपने अंदाज को फिर जोरदार ढंग से पेश किया। और उससे भी ज्यादा कमाल कर गये पाकिस्तानी युद्धबंदी कैम्प के चीफ के रूप में केके। सोचिये अगर उसी कदकाठी के किरन कुमार केके की जगह होते तो अपनी क्रूरता दिखाने को उन्हें कितने सारे शब्दों, वाक्यों का सहारा लेना पड़ता, लकड़बग्घे सी हंसी हंसनी पड़ती, पर केके ने केवल अपनी सर्द निगाहों से ही खून जमा दिया। कुल मिला कर भारतीय दर्शकों से अनछुआ यह पक्ष रंग नहीं जमा सका। अमिताभ तो बिल्कुल ही नहीं।
दिल्ली में लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दिल्ली में लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रविवार, 31 अक्टूबर 2010
मुक्के-लातों के बीच से रोमांस को निकाला शाहरुख ने ही
राजीव मित्तल
अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में कदम धरने के कुछ ही समय बाद जिस बेदर्दी से राजेश खन्ना के बनाये रोमांटिक संसार को मुक्का-लातों की बौछार कर बरबाद कर दिया था, तीन दशक बाद -मैं हूं ना, वीर-जारा और स्वदेस ने वही जमाना सामने ला दिया है। रोमांस के इस जायके का स्वाद बेशक कहीं ज्यादा हाजमी, स्वादिष्ट और तर्क पूर्ण और दिल को छूने वाला है। इसके लिये हमें शाहरुख खान को पूरा श्रेय देना ही होगा। इसे क्या कहा जाये कि अभिनय का ओर-छोर नापने वाले अमिताभ रास्ता भटके तो बीच राह में। पैसा और लोकप्रियता हासिल करते रहने के बावजूद हद दर्जे की बेवकूफाना फिल्मों में अपना बेहतरीन समय जाया करते रहे और जब संभले तो साठ के हो चुके थे। वहीं शाहरुख लगातार संभलते चले गये, बावजूद इसके कि उन्हें ओवरएक्टिंग से कोई गिला नहीं और उन पर कहीं न कहीं दिलीप कुमार का अक्स हावी रहता है। रहा रोमांस का सवाल तो अमिताभ की जंजीर, जिससे वह हिंदी सिनेमा पर छाये, उसमें उनकी नायिका थीं अभिनय की जीगती-जागती मिसाल जया भदुड़ी। पर कितनी बेचारी बन कर रह गयीं थीं वह। शायद एकाध सीन ही ऐसा रहा होगा, जिसमें अमिताभ थोड़ा नॉर्मल हुए हों। फिर उसके बाद दीवार, त्रिशूल , कभी-कभी और यह सिलसिला डेढ़ दशक से ज्यादा चला। शोले और अभिमान में उनका दिल को छू देने वाला टच उभरा, पर हिरोइन को कितना सताने के बाद। इत्तेफाक से इन दोनों में भी जया ही थीं। गिनती की ही फिल्में होंगी जिसमें अमिताभ के रोमांटिकपन ने सांस भी खींची हो। प्रकाश मेहरा, मनमोहन देसाई, केसी बोकाड़िया जैसों ने उन्हें एक ऐसी दुनिया का नायक बना कर रख दिया था जो केवल बदले की भावना से खदबदा रही थी। उसमें हर डायलॉग के साथ केवल घूंसे थे और खून से लहुलुहान कई थोबड़े। और रोमांस था भी तो थपड़िया देने के अंदाज में। दो-चार गाने संगीत निर्देशक के जीवनयापन के लिये। शुरू से लेकर आखिर तक अमिताभ धुनाई करते दिखते थे। बीच-बीच में हिनहिनाने के लिये किसी भी हिरोइन की आमद। लेकिन यह अमिताभ की कारीगरी का कमाल था कि वे सालों खेंचते रहे निर्माताओं की गाड़ी। हालांकि आज अपनी उन फिल्मों पर वे खुद भी शर्माते हैं। नब्बे के शतक की शुरुआत में शाहरुख की एंट्री होती है। टीवी के बाल कलाकार से थोड़ा ज्यादा उम्र वाले शाहरुख के पास न तो करिश्माई व्यक्त्तिव था, न आवाज, लेकिन अपनी बात कहने का अनोखा अंदाज, जो डर फिल्म में भले ही उकता देने वाला रहा हो, पर जब अपने पर काबू पाया तो दिल को छूता सा। इसी अंदाज के साथ शाहरुख ने मोहब्बतें और कभी खुशी कभी गम में अमिताभ की दारुण गम्भीरता का सामना बड़े सलीके से किया और कहीं कमजोर नहीं पड़े। शाहरुख का वीर-जारा का जुनूनी रोमांस इसलिये नहीं खटकता कि उसमें वह बहुत कम बोल कर अपनी आंखों और शरीर के हाव-भाव से बहुत कुछ कह जाते हैं, जबकि वही शाहरुख डर में उसी जुनून को डायलॉग के जरिये दर्शकों पर उछाल-उछाल कर फेंक रहे थे। इसी तरह स्वदेस में जब नायिका शादी के लिये आये लड़के और उसके मां-बाप को नकार देती है तो शाहरुख का खुशी से झूम उठना बेमिसाल दृष्य बन जाता है। रोमांस का उनका अनोखा अंदाज उनकी पहली या दूसरी फिल्म कभी हां कभी ना में ही नजर आ गया था और फिर वो सीन कि चर्च में नायिका की शादी अपने प्रेमी से हो रही है, दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाने जा रहे हैं कि नायिका के हाथ से अंगूठी गिर जाती है, जो लुढ़कते हुए शाहरुख के पास आकर रुकती है। सब ढूंढ़ने में लगे हैं, पर शाहरुख बिल्कुल खामोश खड़े हैं मन में एक क्षीण सी आशा लिये। खुद ही ढहाई दीवार का सहारा लेने का बेमिसाल दृष्य है यह। या वीर-जारा में प्रीति जिंटा से सौगात में केवल एक दिन मांगना। अमिताभ और शाहरुख के बीच कई अच्छे अभिनेताओं की कतार है कई फिल्में हैं लेकिन होता है न एक क्लासिक टच- उसे उनमें तलाशना पड़ता है।

शनिवार, 30 अक्टूबर 2010
जाइए आप कहाँ जाएँगे
ओ पी नैयर का आज ना तो जन्मदिवस है ना मरण दिवस.....बस ऐसे ही......हो तो संयोग समझें .................................................................................................

राजीव मित्तल
मरने से पहले के तीस साल या बेकार हो जाने के बाद के तीस साल-कैसा भी हिसाब लगा लिया जाए तो हाथ कुछ नहीं लगना ओपी नैयर को लेकर। हां, टीवी पर सा रे गा मा पा कार्यक्रम में अक्सर दिखायी दिये जज के रूप में। प्रोग्राम पेश करने वाले सोनू निगम उनके पैर भी छुआ करते थे। बस, इतना ही भर रह गये थे वह।
साठ के दशक के उस दौर में, जब दिलीप कुमार की त्रासदी नुमा या उन जैसी ढेरों फिल्में सिर पर सवार थीं, उन फिल्मों के गीत माथे पर हाथ रख आकाश को वीरान आंखों से निहारते गुनगुनाये जा रहे थे, कल्पना में किसी साड़ी या धोती का पल्लू झूलता नजर आता था, तब ओपी नैयर का जीवंत और चिरयुवा संगीत प्रेम की नयी परिभाषा गढ़ रहा था। जिसमें न रातें काली थीं, न आसमान पर छायी बदली आंखों से बरस रही थी, न राह तकती प्रेमिका थी, न प्रेमी का विरहगान था। उस परिभाषा में पहाड़ थे, जंगल थे, हरियाली थी, कूदते - फांदते झरने थे, विक्टोरिया पर किसी हसीना के साथ इठलाते जॉनीवाकर थे, हंसते-खिलखिलाते गुरुदत्त थे, मधुबाला का मद था और था नाइट क्लबों का मदहोश कर देने वाला वातावरण।
शमशाद बेगम, गीता दत्त और फिर आशा भोंसले - ये वे तीन आवाजें उनके जादू के पिटारे में थीं, जिन्हें गुंजाने के लिये खुल जा सिम सिम जैसी सिफत वाली बांसुरी या क्लैरिनेट, सारंगी या गिटार, वायलिन या मेंडोलिन या पियानो के की-बोर्ड को छेड़ना भर होता था। फिर तो जैसे जिप्सियों वाला उल्लास जमाने भर पर छा जाया करता था। ओपी नैयर किस कदर नैसर्गिक थे, इसका पता चलता है सीएच आत्मा के गाये ‘प्रीतम आन मिलो’ गीत से। यह गाना किसी फिल्म के लिये तैयार नहीं किया गया था, पर बरसों बाद उसका इस्तेमाल गुरुदत्त की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज 55 में हुआ। उसी फिल्म में इस गाने को गीतादत्त ने जब गया, तो गीत कुलाचे भरता न जाने किस ऊंचाई तक पहुंच गया।
गीतादत्त के खिलंदड़े अंदाज को रुमानियत और शोखी में बदलने का काम वैसे तो सचिन देव बर्मन ने किया था, लेकिन पूर्णता तक पहुंचाया ओंकार प्रसाद नैयर ने। 1952 में आसमान फिल्म से शुरू हुई उनकी स्वरों की यात्रा में जब गुरुदत्त का दखल हुआ तो नैयर ने वास्तव में आकाश को ही चूम लिया। प्यासा और कागज के फूल जैसे क्लासिक देने से पहले गुरुदत्त की हल्के-फुल्के अंदाज वाली फिल्मों आर-पार, सीआईडी और मिस्टर एंड मिसेज 55 से ओपी नैयर ने अपने झंडे गाड़ दिये थे।
सीआईडी से होते हुए नैयर के संगीत का अश्वमेघ सत्तर के दशक में एक मुसाफिर एक हसीना तक झूमते-झुमाते पहुंचा। नैयर की ये दो फिल्में रिद्म के मामले में समय की सारी सीमाएं तोड़ने वाली रही हैं। रिद्म के जरिये रुमानियत का झंझावात-इन दो फिल्मों से बेहतर उदाहरण और कोई नहीं हो सकता। सीआईडी में गीतादत्त की आवाज का जलवा था, तो एक मुसाफिर...में छाया हुआ था आशा की आवाज का मद। शमशाद बेगम से तो 1970 तक अपनी करीब-करीब हर फिल्म में नैयर ने कोई न कोई गीत गवाया और उनकी मजलिसी ठनकती आवाज में शोखी का रंग मिला कर संगीत प्रेमियों को झुमा देने वाला रस बरसाया।
1956 में प्यासा फिल्म से गुरुदत्त ने अपना अंदाज बदला और नैयर से उनका साथ छूट गया, लेकिन आखिरी (जो उनके बगैर बनी) फिल्म बहारें फिर भी आएंगी में नैयर का ही संगीत था। 1958 में हावड़ा ब्रिज के बाद गीता दत्त का भी साथ छूट गया। लेकिन नैयर पूरे दम-खम से डटे रहे। सत्तर के दशक की शुरुआत में नैयर ने अपनी नयी पारी शुरू की। पहले से ज्यादा उमंगमय और तंरगमय। इस बार उनके साथ थे फिल्मकार नासिर हुसैन।
इसी दौर में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के धमाकेदार प्रवेश करने तक हिंदी फिल्मों का संगीत खास तौर पर नौशाद, एसडी बर्मन, मदन मोहन और शंकर-जयकिशन के इर्द-गिर्द ही ठहरा हुआ था, उस चक्रव्यूह में घुस कर अपनी पैठ बनायी थी नैयर ने।
अब समय आया हुसैन-नैयर-आशा के धमाल का, जो करीब 10 साल तक चला। 1973 में फिल्म प्राण जाए पर वचन न जाए नैयर की आखिरी यादगार फिल्म है। 1993 में फिल्म जिद के बाद यह अनोखा संगीतकार गाहे-बगाहे दिखने को मजबूर हो गया।
ओपी नैयर वह शख्स है, जिसने लता मंगेशकर से गवाये बिना, संगीत की कैसी भी विधिवत् शिक्षा लिये बिना 15 साल तक अपनी पताका फहरायी। उस लता के बिना, जिसका साथ छूट जाने के बाद सी. राम चन्द्र जैसा आला दर्जे का संगीतकार अपने संगीत की छाया मात्र रह गया और महा प्रतापी शंकर (जय किशन के जोड़ीदार ) कहीं के नहीं रहे। और बर्मन दा ने घुटने टेक दिए। उस लता को नैयर साहब ने नकार दिया और जगह तैयार की।
बाद में आशा ने भले ही नैयर के उस योगदान को नकार दिया, जिसकी वजह से फिल्म गायिकी में उनके पैर मजबूती से जमे, लेकिन राज कुमार संतोषी ने सलमान-आमिर वाली फिल्म अंदाज अपना-अपना में ओपी नैयर की पुरानी धुनें इस्तेमाल कर अपने तरीके से उनकी काबलियत का सम्मान जरूर किया और आज की पीढ़ी को घोड़े की उस टाप का अहसास कराया, जिसे सुन सारे जमाने की धड़कन हवा से बात करने लगती थी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)